MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper निर्माण एवं वितरण

MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper :- मध्यप्रदेश के विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वी से 12वी तक की त्रैमासिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 18 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस लेख में हम आपको परीक्षा की समय सारणी, MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper निर्माण के दिशा-निर्देश और त्रैमासिक परीक्षा के सिलेबस की जानकारी देंगे। साथ ही, इस लेख में परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी शामिल किए गए हैं।

विषयविवरण
परीक्षा तिथि18 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024
परीक्षा समयसुबह 9.00 से दोपहर 12.00, दोपहर 2.00 से 5.00
प्रश्न पत्र निर्माणब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय/सीएम राइस विद्यालय
MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper

MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper निर्माण एवं वितरण

त्रैमासिक परीक्षा 2024-25 के प्रश्न-पत्र निर्माण और वितरण के निर्देश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अंतर्गत:

  1. परीक्षा की समय सारणी

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी:

  1. पहली पाली: सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
  2. दूसरी पाली: दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक

प्रश्न पत्र निर्माण और वितरण

    परीक्षा प्रश्न पत्र ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों द्वारा तैयार किए जाएंगे। हर ब्लॉक के प्राचार्य प्रश्न पत्र की गोपनीयता सुनिश्चित करेंगे। प्रश्न पत्र निर्माण के लिए विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा।

    • सिलेबस और पैटर्न

    परीक्षा के प्रश्न पत्र शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 मे दिये गए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर बनाए जाएंगे। यह प्रश्न पत्र विमर्श पोर्टल पर दिये गए परीक्षा के पैटर्न पर आधारित होंगे  जो माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा के समान होगा ।  मुख्य विषयों के प्रश्न पत्र के 4-4 सेट तैयार किए जाएंगे – 2 सेट कठिन अवधारणाओं वाले और 2 सेट सरल अवधारणाओं वाले।

    • प्रश्न-पत्र की गोपनीयता

    प्रश्न पत्रों की फोटोकॉपी या मुद्रण की जिम्मेदारी निर्धारित शिक्षक की होगी। फोटोकॉपी मशीन पर प्रश्न पत्र की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper निर्माण एवं वितरण ब्लॉक स्तरीय निर्देश

    1. प्रश्न-पत्र का निर्माण
      प्रश्न पत्र निर्माण ब्लॉक स्तर पर होगा, जहां मुख्य विषयों के 4-4 सेट तैयार किए जाएंगे। कठिन और सरल प्रश्न पत्रों का निर्माण किया जाएगा ताकि विभिन्न विद्यालयों के छात्रों की क्षमता को ध्यान में रखा जा सके।
    2. प्रश्न पत्र का वितरण
      प्रश्न पत्र ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्य द्वारा स्कूलों को वितरित किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों के वितरण के समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक प्रश्न पत्र में विद्यालय का नाम और माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आवंटित कोड अंकित हो।
    3. गोपनीयता बनाए रखना
      प्रश्न पत्रों की गोपनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुद्रण के दौरान फोटोकॉपी मशीन संचालक को प्रश्न पत्र की किसी भी प्रकार की स्कैनिंग या अतिरिक्त प्रतियों को सुरक्षित रखने की अनुमति नहीं होगी।

    MP Board High School Timahi Pariksha Time Table 2024-25
    हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2024-25
    (समय प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक)
    कक्षा 9वी एवं कक्षा 10वी

    क्र.दिनांकदिनविषय
    118.09.2024बुधवारहिन्दी
    219.09.2024गुरुवारअंग्रेजी
    320.09.2024शुक्रवारविज्ञान
    421.09.2024शनिवारसंस्कृत
    523.09.2024सोमवारगणित (कक्षा 9वीं हेतु Standard गणित / Basic गणित)
    624.09.2024मंगलवारसामाजिक विज्ञान
    725.09.2024बुधवारएन. एस. क्यू. एफ के समस्त विषय, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
    826.09.2024गुरुवारमराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन-वादन, तबला पखावज, कम्प्यूटर
    927.09.2024शुक्रवारउर्दू
    MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper

    MP Board Higher Secondary Timahi Pariksha Time Table 2024-25

    हायर सेकंडरी त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2024-25
    कक्षा 11वी एवं कक्षा 12वी

    क्र.दिनांकदिनकक्षा 11वी एवं 12वी विषय
    प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तकदोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
    118.09.2024बुधवारमनोविज्ञानभौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी, मिल्क ट्रेड, पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास
    219.09.2024गुरुवारड्राइंग एण्ड डिजाइनहिन्दी
    320.09.2024शुक्रवारबायोटेक्नालॉजी / गायन वादन / तबला पखावजअंग्रेजी
    421.09.2024शनिवारइन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस / राजनीति शास्त्रजीव विज्ञान
    523.09.2024सोमवाररसायन शास्त्र / इतिहास / व्यवसाय अध्ययन/ एलिमंट ऑफ साइन्स एंड मथेमटिक्स यूज़फुल फॉर एग्रीकल्चर / ड्राइंग एंड पेंटिंग / गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
    624.09.2024मंगलवारसमाज शास्त्रगणित
    725.09.2024बुधवारसंस्कृतएन.एस.क्यू.एफ के समस्त विषय / शारीरिक शिक्षा
    826.09.2024गुरुवार काप प्रोडक्शन एण्ड हर्टिकल्चर / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना किया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, शरीर रचना किया विज्ञान एवं स्वच्छता
    927.09.2024शुक्रवारलेखाशास्त्र / कृषि (कला समूह )भूगोल
    1028.09.2024शनिवारउर्दू/मराठी 
    MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper

    सिलेबस की जानकारी

    प्रत्येक कक्षा के लिए त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 के अनुसार तैयार किए जाएँगे । इन प्रश्नपत्रों को विकास खंड स्टार पर तैयार करके विकास खंड के सभी हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों मे विशेष वाहक के हस्ते भेजा जाएगा ।

    कक्षा 9वी: हिन्दी, अँग्रेजी और गणित का 70% हिस्सा ब्रिज कोर्स पर आधारित होगा एवं शेष निर्धारित त्रैमासिक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा ।
    कक्षा 10वी, 11वी एवं 12वी : शेष सभी कक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्धारित ब्लूप्रिंट के अनुरूप तैयार किए जाएंगे।

    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र निर्माण एवं वितरण हेतु निर्देश (परिशिष्ट -1)


    MP Board Quarterly Exam 2024-25 18 सितंबर से प्रारंभ होना है। इस परीक्षा के प्रश्न-पत्र निर्माण एवं वितरण हेतु निम्नलिखित निर्देश प्रसारित किये जाते है :-

    1. प्रत्येक प्राचार्य परीक्षा की सुचिता एवं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता हेतु प्रश्नपत्रों की फोटोकापी / मुद्रण कराने हेतु एक शिक्षक अधिकृत करें, जो फोटोकापी / मुद्रण कराते समय संबंधित दुकान पर उपस्थित रहे ताकि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनी रहे। फोटोकापी मशीन संचालक को प्रश्नपत्र की प्रति स्कैन कर कम्प्यूटर में सेव करने की अनुमति न दी जाए अथवा मुद्रक के पास मुद्रण उपरांत प्रश्नपत्र की अतिरिक्त प्रति न छोड़ी जाए।
    2. MP Board Quaterly Exam 2024-25 के प्रश्न-पत्र निर्माण ब्लॉक स्तर पर किये जाएगे। प्रश्नपत्र निर्माण एवं गोपनीयता की जबावदेही संबंधित उत्कृष्ट / सी. एम. राइज विद्यालय प्राचार्य, संबंधित संस्था प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी की होगी ।
    3. प्रश्नपत्र निर्माण हेतु ब्लॉकस्तर पर विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाए। इस हेतु मुख्य विषय के 4-4 शिक्षक एवं अन्य विषय के 2-2 शिक्षकों को ब्लॉकस्तर एवं जिला स्तर पर सूचीबद्ध किया जाए।
    4. ब्लॉक स्तर पर मुख्य विषयों के प्रश्न पत्रों के 4-4 सेट (2 सेट कठिन अवधारणाओं की अधिकता वाले एवं 2 सेट सरल अवधारणाओं वाले) आवश्यकता अनुसार हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में शैक्षणिक केलेण्डर 2024-25 में वर्णित माहवार पाठ्यक्रम एवं माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. द्वारा सत्र 2024-25 के लिए जारी अंक योजना एवं विमर्श पोर्टल पर जारी सेम्पल पेपर के पैटर्न पर तैयार कराए जाएंगे।
    5. कक्षा-9वी में बेसिक गणित विषय के प्रश्न-पत्र में 70 प्रतिशत ब्रिज कोर्स सम्मिलित किया जाए। स्टैंडर्ड गणित, अंग्रेजी तथा हिन्दी विषय के प्रश्न-पत्र के लिए ब्रिज कोर्स के संबंध में जारी पत्र क्रमांक / आर.एम.एस.ए/ ब्रिज कोर्स / 2024 / 709 भोपाल दिनांक 15.03.2024 द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    6. ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट / सी. एम. राइज विद्यालय प्राचार्य 2 सेट (1 सेट कार्टन अवधारणाओं की अधिकता वाला एवं 1 सेट सरल अवधारणाओं वाला ) सुरक्षित रखेंगे जिनका उपयोग आवश्यकता अनुसार किया जा सकता है।
    7. ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट / सी. एम. राइज विद्यालय प्राचार्य अपने ब्लॉक के बेहतर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों को कठिन अवधारणाओं की अधिकता वाला एवं शेष विद्यालयों को सरल अवधारणाओं वाला प्रश्नपत्र वितरित करेंगे ।
    8. ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट / सी. एम. राइज विद्यालय प्राचार्य ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय को प्रश्नपत्रों की एक-एक प्रति प्रश्नपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर विद्यालय के नाम एवं माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आवंटित कोड का वाटर मार्क लगाकर सील्ड लिफाफा में वितरित करें।
    9. विद्यालय प्राचार्य प्राप्त MP Board Quaterly Exam 2024-25 के प्रश्नपत्रों को अपनी आवश्यकता अनुसार फोटोकॉपी / मुद्रण करा सकते हैं।

    FAQs

    1. MP Board Timahi pariksha 2024 कब शुरू हो रही है?

      MP Board Timahi pariksha 2024 18 सितंबर 2024 से शुरू होकर 28 सितंबर 2024 तक चलेगी।

    2. MP Board Timahi pariksha 2024 कितने सत्रों में आयोजित होगी?

      परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी – प्रातः 9:00 से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 2:00 से 5:00 तक।

    3. MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper का निर्माण और वितरण किसके द्वारा किया जाएगा?

      MP Board Timahi pariksha 2024 प्रश्न पत्र का निर्माण और वितरण ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों/सीएम राइस विद्यालयों द्वारा किया जाएगा।

    4. MP Board Timahi pariksha 2024 Question Paper में कौन सा सिलेबस शामिल होगा?

      प्रश्न पत्र शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 के अनुसार तैयार किए जाएंगे, जिसमें ब्रिज कोर्स भी शामिल होगा।

    Share this content

    Leave a Comment