MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025 :- माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल मध्यप्रदेश ने वर्तमान सत्र 2024-25 की हाई स्कूल 10वी एवं हायर सेकंडरी परीक्षा 12वी की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी (MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025) जारी कर दी है । जिसके अनुसार हाई स्कूल 10वी की परीक्षाएँ 27 फरवरी 2025 से 21 मार्च 2025 तक एवं हायर सेकंडरी 12वी की परीक्षाएँ 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक सम्पन्न होगी । समस्त परीक्षाओं का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र मे आयोजित होगी । माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित विद्यालयों मे अध्यायनरत समस्त परीक्षार्थियों की प्रयोगिक परीक्षाओं के लिए भी समय सारणी जारी की जा चुकी है । समस्त नियमित परीक्षार्थियों की प्रयोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालयों मे 10 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 तक सम्पन्न होगी जबकि स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रयोगिक परीक्षाएँ परीक्षा केंद्र पर ही 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच ही सम्पन्न होगी । जिसके लिए प्रथक से स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी एवं परीक्षा संचालन समान्यक संस्था के द्वारा निर्देश जारी किए जाएंगे ।
MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025 निर्देश
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने 6 अगस्त 2024 को पत्र क्र/3536/पस/2024, भोपाल दिनांक 6/08/2024 के द्वारा वर्तमान सत्र 2024-25 हेतु बोर्ड परीक्षाओं हेतु परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है । संस्था प्रभारियों के लिए परीक्षा संबन्धित निर्देश नीचे दिये गए हैं :-
- माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल की वर्ष 2025 की हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जा रहे हैं।
- कृपया परीक्षा कार्यक्रमों को शाला के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थियों के सूचनार्थ ऐसे स्थान पर चस्पा करने की व्यवस्था करें, जहां इन्हें सर्व संबंधित जन सुविधापूर्वक देख सकें। कक्षा अध्यापक द्वारा शाला के संबंधित परीक्षार्थियों को उनसे संबंधित परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र दिनाँक, दिवस और समय अंकित करवाने की व्यवस्था करें।
- मण्डल द्वारा संचालित समस्त परीक्षाएँ प्रातः 9.00 से 12.00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी। कृपया इसकी सूचना परीक्षार्थियों को विशेष रूप से अंकित करवा दें।
- प्रत्येक परीक्षार्थी को उसकी परीक्षा का पूर्ण कार्यक्रम एवं समय ज्ञात हो. इसका कृपया विशेष ध्यान दें स्मरण रहे कि नियमित / स्वाध्यायी / दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि, दिवस एवं समय में सम्पन्न होगी परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते है।
![MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025](https://www.mpboardpdf.com/wp-content/uploads/2024/08/MP-Board-Vaarshik-Pariksha-Time-Table-2025-1024x538.png)
MP Board 10th Vaarshik Pariksha Time Table 2025 Download Link
MP Board 10th Vaarshik Pariksha Time Table 2025
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2025
हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा
(नियमित/स्वाध्यायी)
समय:- प्रातः 9.00 से 12.00 बजे तक
क्र | परीक्षा का दिन | दिनांक | विषय | विषय कोड |
1 | गुरूवार | 27.02.2025 | हिन्दी (HINDI) | 401 |
2 | शुक्रवार | 28.02.2025 | उर्दू (URDU) | 508 |
3 | शनिवार | 01.03.2025 | NSQF के समस्त विषय एवं Artificial Intelligence | – |
4 | सोमवार | 03.03.2025 | अंग्रेजी (ENGLISH) | 411 |
5 | बुधवार | 05.03.2025 | मराठी (MARATHI) | 502 |
गुजराती (GUJRATI) | 504 | |||
पंजाबी (PUNJABI) | 507 | |||
सिधी (SINDHI) | 509 | |||
मूक बधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए | ||||
चित्रकला (PAINTING) | 162 | |||
गायन वादन (GAYAN VADAN) | 163 | |||
तबला पखावज (TABLA PAKHAVAJ) | 164 | |||
कम्प्यूटर (COMPUTER) | 165 | |||
6 | गुरूवार | 06.03.2025 | संस्कृत (SANSKRIT) | 512 |
7 | सोमवार | 10.03.2025 | गणित (MATHEMATICS) | 100 |
8 | गुरूवार | 13.03.2025 | सामाजिक विज्ञान (SOCIAL SCIENCE) | 300 |
9 | शुक्रवार | 21.03.2025 | विज्ञान (SCIENCE) | 200 |
निर्देश –
- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर ले कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
- नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उनके विद्यालय में दिनांक 10.02.2025 से 15.03.2025 एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 27.02.2025 से 25.03.2025 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से सपर्क स्थापित रखा जाये आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
- परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 855 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
- मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है, किन्तु संचार माध्यमों से संसूचित करेगा।
MP Board 12th Vaarshik Pariksha Time Table 2025
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2025
हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा
(नियमित/स्वाध्यायी)
समय:- प्रातः 9.00 से 12.00 बजे तक
क्र. | परीक्षा का दिन | दिनांक | विषय | विषय कोड |
1 | मंगलवार | 25.02.2025 | हिन्दी (HINDI) | 51 |
2 | शुक्रवार | 28.02.2025 | अंग्रेजी (ENGLISH) | 52 |
3 | शनिवार | 01.03.2025 | उर्दू (URDU) | 55 |
01.03.2025 | मराठी (MARATHI) | 54 | ||
4 | मंगलवार | 04.03.2025 | भौतिक शास्त्र (PHYSICS) | 210 |
अर्थशास्त्र (Economics) | 140 | |||
एनिमल हस्बेंड्री मिल्क ट्रेड पोल्टृफ़ार्मिंग एंड फिशरीस | 430 | |||
विज्ञान के तत्त्व (ELEMENTS OF SCIENCE) | 631 | |||
भारतीय कला का इतिहास (HISTORY OF INDIAN ART) | 530 | |||
5 | बुधवार | 05.03.2025 | बायोटेक्नोलोजी (BIOTECHNOLOGY) | 832 |
गायन वादन (GAYAN VADAN) | 163 | |||
तबला पखावज (TABLA PAKHAWAJ) | 164 | |||
6 | गुरुवार | 06.03.2025 | ड्राइंग एण्ड डिजाइन (DRAWING & DESIGNING) | 162 |
7 | शुक्रवार | 07.03.2025 | भुगोल (GEOGRAPHY) | 120 |
क्रॉप प्रोडकशन एंड होर्टिकल्चर (CROP PRODUCTION & HORTIDULTURE) | 420 | |||
स्टिल लाइफ एंड डिजाइनिंग (STILL LIFE & DESIGNE) | 520 | |||
शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थय ANATOMY PHYSIOLOGY & HEALTH | 620 | |||
8 | शनिवार | 08.03.2025 | बायोलॉजी (BIOLOGY) | 231 |
9 | सोमवार | 10.03.2025 | मनोविज्ञान (PSYCHOLOGY) | 167 |
10 | मंगलवार | 11.03.2025 | इन्फार्मेटिक्स प्रेक्टिसेस (INFORMATIC PRACTICES) | 151 |
11 | बुधवार | 12.03.2025 | संस्कृत (SANSKRIT) | 53 |
12 | सोमवार | 17.03.2025 | रसायन शास्त्र (CHEMISTRY) | 220 |
इतिहास (HISTORY) | 110 | |||
व्यवसाय अध्ययन (BUSINESS STUDIES) | 310 | |||
एली ऑफ साइन्स एंड मथेमटिक्स यूज़फुल फॉर अग्रीकल्चर | 410 | |||
ड्राइंग एंड पेंटिंग (DRAWING & PAINTING) | 510 | |||
गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान (HOME MANAGEMENT) | 610 | |||
13 | गुरुवार | 20.03.2025 | समाज शास्त्र | 833 |
14 | शुक्रवार | 21.03.2025 | 1. NSQF के समस्त विषय, 2. शारीरिक शिक्षा समाज शास्त्र (SOCIOLOGY) | 166 |
15 | शनिवार | 22.03.2025 | कृषि (AGRICULTURE) | 165 |
होम साइन्स (कला समूह) | 168 | |||
बूक किपिंग एंड अकाउंटंसी | 320 | |||
16 | सोमवार | 24.03.2025 | राजनीति शास्त्र (POLITICAL SCIENCE) | 130 |
17 | मंगलवार | 25.03.2025 | गणित (MATHEMATICS) | 150 |
निर्देश –
- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर ले कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
- नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उनके विद्यालय में दिनांक 10.02.2025 से 15.03.2025 एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 27.02.2025 से 25.03.2025 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से सपर्क स्थापित रखा जाये आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
- परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 855 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
- मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है, किन्तु संचार माध्यमों से संसूचित करेगा।
For Exam Preparation kindly visit : Question Bank
प्रिय छात्र,
MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025 आपके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है और यह समय आपकी मेहनत और समर्पण की परीक्षा है। परीक्षाएँ न केवल आपके अकादमिक ज्ञान का परीक्षण करती हैं, बल्कि आपकी आत्म-प्रेरणा, अनुशासन और आत्म-विश्वास का भी। इस परीक्षा के समय को गंभीरता से लेना आवश्यक है, क्योंकि यह आपके भविष्य की दिशा तय करेगा।
MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025 के तहत, कक्षा 10वीं की परीक्षाएँ 27 फरवरी से 21 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस समय का सदुपयोग करते हुए, अपने अध्ययन की योजना बनाएं और प्रत्येक विषय के लिए उचित समय आवंटित करें। यह सुनिश्चित करें कि आप सभी महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स को अच्छे से समझ लें।
परीक्षा की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण है समय का सही प्रबंधन। MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025 के अनुसार, आपके पास पर्याप्त समय है कि आप अपने अध्ययन का सही तरीके से विभाजन कर सकें। एक व्यवस्थित अध्ययन तालिका बनाएं, जिसमें सभी विषयों को उचित समय दिया गया हो। इसके साथ ही, नियमित ब्रेक लेना न भूलें, क्योंकि अत्यधिक पढ़ाई के कारण मानसिक थकावट हो सकती है।
आपकी सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्म-विश्वास बहुत महत्वपूर्ण हैं। याद रखें कि कठिनाइयों का सामना करना और उन पर विजय प्राप्त करना आपकी क्षमता को साबित करता है। MP Board Vaarshik Pariksha Time Table 2025 के दौरान, अपने आत्म-विश्वास को बनाए रखें और आत्म-संदेह को दूर रखें। जब भी आपको किसी विषय में कठिनाई हो, तो अपने शिक्षकों और सहपाठियों से सहायता लें। समूह अध्ययन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिससे आप दूसरों के विचारों और समझ से लाभान्वित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य भी इस समय में बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा के दिनों में अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार खाएं, और नियमित रूप से व्यायाम करें। यह सब आपकी ऊर्जा और एकाग्रता को बनाए रखने में मदद करेगा।
आखिरकार, याद रखें कि यह परीक्षा आपके जीवन की सिर्फ एक सीढ़ी है। अपने भविष्य की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखें। अपने प्रयासों का सम्मान करें, और सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ें, और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आपकी मेहनत और समर्पण ही आपकी सफलता की गारंटी है।
आप सभी को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ!
सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।